होम कोरोना के बीच प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2022 09:24 PM

कोरोना के बीच प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

कोरोना के बीच प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

कोरोना के बीच प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

 देश-दुनिया में एक बार फिर कोरोना अपना पैर पसार रहा है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इस बीच कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किये गए हैं।

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा यूपी के कई जिलों में विजिब्लिटी भी बेहद कम है। इसके कारण रोजमर्रा के कामकाज काफी प्रभावित हुए हैं।
बंद रहेंगे सभी स्कूल

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का भी असर देखने को मिला है। हालात को देखते हुए आजमगढ़ जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बताया गया कि आजमगढ़ जिला कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले की सभी स्कूलें 22 दिसंबर व 23 दिसंबर को बंद रहेंगे।
यूपी में शीतलहर का प्रकोप

Order to close all school : इसके अलावा देश में कोरोना का खतरा भी बढ़ने लगा है। चीन सहित कई देशों में कोरोना का भयानक रूप देखने को मिल रहा है। हालांकि जानकारों की मानें तो भारत में इसका असर कम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभी कुछ और दिन तक कोहरे का अटैक जारी रहेगा। आपको बता दें कि यूपी में शीतलहर को देखते हुए लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों के स्कूलों की समय में बदलाव किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)