होम ‘क्लैट परीक्षा’ में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 45 छात्रों का चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 24, 2022 08:21 PM

‘क्लैट परीक्षा’ में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 45 छात्रों का चयन

‘क्लैट परीक्षा’ में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 45 छात्रों का चयन

‘क्लैट परीक्षा’ में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 45 छात्रों का चयन

लखनऊ, 24 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 45 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष कॉमन लॉ एडमीशन टेस्ट (क्लैट) में चयनित होकर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। कन्सोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट परीक्षाफल जारी किये हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. के ये होनहार छात्र आगे चलकर देश ही नहीं अपितु विश्व की न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथापि प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था के प्रयासों को गति प्रदान करेंगे।     सी.एम.एस. के इस वर्ष 45 छात्र क्लैट परीक्षा परिणाम में सफल हुए हैं, जिनमें अवंतिका सिंह, अमन सिंह, वरूण प्रताप ंिसंह, विभाकर मित्तल, नव्या सिंह, वैभव पाण्डेय, सौरभ यादव, अर्चित यादव, सुयश श्रीवास्तव, मधुरन्तिका वर्मा, चिराग सिंह, राधिका माहेश्वरी, सौम्य कुमार सिंह, अहर्निश प्रताप सिंह, रूद्राक्ष सिंह, शांभवी सक्सेना, प्रखर विश्वकर्मा, वैभवी, नूरेन इकबाल, आदित्य तिवारी, आयुष गोयल, सार्थक मिश्रा, हमजा इरफान, तलहा इरफान, तान्या सिंघानिया, प्रज्ञा सिंह, वैष्णवी चौरसिया, देवराज द्विवेदी, अखिलेन्द्र सिंह, यश दीक्षित, वैभवी-2, रिद्धिमा गुप्ता, सृष्टि सिंह, सार्थक तिवारी, आस्था सिंह, काव्या अग्रवाल, अंजलि सिंह, अक्षत अस्थाना, राजवर्धन सिंह, पर्णिका शर्मा, शिवानी सिंह, स्वास्तिक सिंह, श्रेया यादव, कशिका वर्मा एवं प्रज्ञा ओझा शामिल हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन सभी मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)