होम अब यूपी की सड़कों पे नहीं चलेगी ई-रिक्शा, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2022 09:21 PM

अब यूपी की सड़कों पे नहीं चलेगी ई-रिक्शा, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

अब यूपी की सड़कों पे नहीं चलेगी ई-रिक्शा, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

अब यूपी की सड़कों पे नहीं चलेगी ई-रिक्शा, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ : देश भर में ज्यादा तर लोग लोकल सफर करने के लिए रिक्शा का इस्तेमाल करते है। ताकि उनका समय और पैसा बचे। रिक्शा आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है जो आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

लेकिन अब जनता के लिए ये सुविधा जल्द ही बंद होने जा रही है। जिसकी जानकारी खुद प्रदेश के सीएम द्वारा दी गई है। रिक्शा की वजह से दिन बा दिन बढ़ रहे सड़क हादसे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े : 1 मार्च से शुरू होगी रविशंकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा, 1 दिसंबर से मिलेगा ऑनलाइन फॉर्म

मुख्य मार्गों से रिक्शा हटाए जाएंगे

Now e-rickshaws will not run on the roads ; बता दें कि यह सुविधा पूरे यूपी में बंद की जा रही है। ई-रिक्शा की वजह से दिन बा दिन हो रहे हादसे को देखते हुए मुख्य मार्गों से रिक्शा हटाए जाएंगे। जिसको लेकर शासन की ओर से जिलाधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। जिसमे कहा गया है ई-रिक्शा हादसों की वजह बन रहे हैं. इस वजह से ई रिक्शा अब मुख्य मार्गों से हटाए जाएंगे. इसके लिए प्रमुख सचिव परिवहन व आयुक्त ने दिशा-निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े : राजधानी में ठंड से मिलेगी राहत, दो दिन बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, बादलों ने जमाया डेरा

फीडर रूट तय करने के लिए तीन महीने का समय

Now e-rickshaws will not run on the roads ; हादसों को कम करने के लिए शहरों के मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाया जाना बेहद जरूरी है। तो वही लोगों को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाने के साथ ही फीडर रूट तय करने के लिए तीन महीने का वक्त दिया है। ताकि लोगों को काम काज में आने जाने में किसी तरह की असुविधा न हो। इसके साथ ही परिवहन आयुक्त ने मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली रोड को फीडर रूट नाम दिया है. इनमें हर रूट पर यात्रियों का लोड फैक्टर तय करते हुए वाहनों की संख्या तय करनी होती है।

यह भी पढ़े : देश भर में जियो की सर्विस हुई ठप, कॉल और मैसेज करने में आ रही दिक्कतें.

योगी सरकार का बड़ा फैसला

योगी सरकार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर की मुख्य सड़कों पर अब ई-रिक्शा नहीं चलेंगे. ई-रिक्शा की एंट्री शहरों की मुख्य सड़कों पर बैन रहेगी. योगी सरकार का यह आदेश लखनऊ समेत पूरे यूपी के लिए जारी किया गया है. ई-रिक्शा की एंट्री शहरों के मुख्य मार्गों पर नहीं होने से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकती है और शहरों में हो रहे सड़क हादसों में भी कमी आएगी .

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)