होम ठगी मामलाः स्वामी प्रसाद मौर्य के सचिव के बाद गिरोह के एक और सदस्य को STF ने किया गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2022 08:58 PM

ठगी मामलाः स्वामी प्रसाद मौर्य के सचिव के बाद गिरोह के एक और सदस्य को STF ने किया गिरफ्तार

ठगी मामलाः स्वामी प्रसाद मौर्य के सचिव के बाद गिरोह के एक और सदस्य को STF ने किया गिरफ्तार

ठगी मामलाः स्वामी प्रसाद मौर्य के सचिव के बाद गिरोह के एक और सदस्य को STF ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि, गिरोह में शामिल पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कथित निजी सचिव अरमान खान समेत अन्य लोगों की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है।

एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक प्रमेष कुमार शुक्ल ने बताया कि 21 अप्रैल 2022 को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कथित निजी सचिव अरमान खान व उसके चार साथियों फैजी, असगर, विशाल, अमित को लखनऊ से गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध थाना हजरतगंज में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में नामजद आरोपी सराय लखंसी जनपद मऊ निवासी मुनव्वर अली लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही थी।

इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी कृष्णा कालोनी शाहबाद डेयरी रोहिणी नई दिल्ली में किसी रिश्तेदार के यहां शरण लिया है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने आरोपी को उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी न मुनव्वर को हजरतगंज कोतवाली व में दाखिल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)