होम गद्दार पर बवाल के बीच साथ दिखे अशोक गहलोत और सचिन पायलट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2022 08:54 PM

गद्दार पर बवाल के बीच साथ दिखे अशोक गहलोत और सचिन पायलट

गद्दार पर बवाल के बीच साथ दिखे अशोक गहलोत और सचिन पायलट

गद्दार पर बवाल के बीच साथ दिखे अशोक गहलोत और सचिन पायलट

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जयपुर में मंगलवार को कांग्रेस की बैठक हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के साथ सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट साथ नजर आए। ये पहला मौका था जब गहलोत और पायलट ताजा विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आए।

सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं  को एसेट कहा है तो वो हैं। उनके अनुयायी भी एसेट हैं। बता दें कि अशोक गहलोत ने कुछ दिनों पहले सचिन पायलट को गद्दार कहा था और इस पर राहुल गांधी ने कोई भी कमेट करने से इनकार करते हुए गहलोत और पायलट को पार्टी का एसेट बताया था। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा शानदार निकलेगी।

यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह
सीएम गहलोत ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। जो मुद्दे देशवासियों के दिल में हैं। वही मुद्दे लेकर राहुल गांधी निकले हैं। ये पीएम मोदी और अमित शाह के लिए संदेश है। देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। हिंसा हो रही है। ये देशहित में नहीं है। हमारा मुख्य मुद्दा चुनाव जीतना है और वो हम जीत के दिखाएंगे। हमारी सोच सकारात्मक है। हम नेगेटिव नहीं सोचते।

राजस्थान में कब प्रवेश करेगी यात्रा
जयपुर में हुई बैठक के बाद सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की राजस्थान में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा काफी यादगार रहेगी। यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी, हर वर्ग के लोग इस यात्रा से जुड़ेंगे। कार्यकर्ता और नेता भी इस यात्रा से जुड़ेंगे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर सकती है। यात्रा के कार्यक्रम में एक-दो दिन का बदलाव भी हो सकता है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राजस्थान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कांग्रेस ने रूट चार्ट तय कर लिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)