होम मैं आज भी ह‍िंंदू हूं, मुझसे कहा भी जाता तो शादी के बाद धर्म नहीं बदलती: स्मृति ईरानी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2022 09:43 PM

मैं आज भी ह‍िंंदू हूं, मुझसे कहा भी जाता तो शादी के बाद धर्म नहीं बदलती: स्मृति ईरानी

मैं आज भी ह‍िंंदू हूं, मुझसे कहा भी जाता तो शादी के बाद धर्म नहीं बदलती: स्मृति ईरानी

 मैं आज भी ह‍िंंदू हूं, मुझसे कहा भी जाता तो शादी के बाद धर्म नहीं बदलती: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। अगर उनसे कहा जाता तो भी वह अपना धर्म परिवर्तन (Conversion) नहीं करतीं। टाइम्स नाउ समिट 2022 में मेजबान एंकर ने स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से जब उनके धर्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “मैं ईरानी सरनेम के साथ एक प्राउड हिंदू हूं।” स्मृति ईरानी से पूछा गया कि शादी के बाद आप हिंदू हैं या पारसी? केंद्रीय मंत्री ईरानी ने जवाब द‍िया, “देखिए पारसी धर्म में धर्मांतरण नहीं होता। और धर्मांतरण होता तो भी, मैं गर्व से हिंदू हूं और मैं अपना धर्म नहीं बदलती।” बता दें क‍ि स्‍मृृृत‍ि के पत‍ि पारसी हैं।
क्या धर्म पूछ कर बनाई जा रही सड़क?
केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के दावों का भी खंडन किया कि भाजपा बहुसंख्यकवाद (Majoritarianism) की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत (Aayushmaan Bharat) और 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त राशन वितरण जैसी केंद्र सरकार की योजनाएं किसी विशेष धर्म के लोगों को कोई तरजीह नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा, “क्या आपको कभी पता चला कि हॉस्पिटल में एडमिशन हिंदू का हुआ या पारसी, जैन और बौद्ध का हुआ। क्या जल जीवन मिशन के तहत नल का पानी देने से पहले देखा जा रहा है कि वह किसके घर में जा रहा है।”केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया, “क्या सड़क जो पीएम मोदी बना रहे हैं पूछ रहे हैं कि आप किस धर्म के हैं?” उन्होंने आगे कहा, “क्या बिजली की तार जो जा रही है तो उसमें करंट यह देख कर जा रहा है कि वह किसके घर में जा रहा है।”स्मृति ईरानी ने कहा, “जब सेवा आपकी निर्णय लेने की प्रक्रिया पर केंद्रित होती है, तो आप जो कुछ भी करते हैं उसके प्रति बेहद सचेत रहते हैं और आप अपनी क्षमता के अनुसार सेवा करने की उम्मीद करते हैं।” उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले दिन से यह सुनिश्चित किया है कि यह सरकार सेवा के बारे में है और सत्ता के बारे में नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)