होम पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तो दिल्ली, राजस्थान में हो सकती है बारिश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2022 09:37 PM

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तो दिल्ली, राजस्थान में हो सकती है बारिश

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तो दिल्ली, राजस्थान में हो सकती है बारिश

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तो दिल्ली, राजस्थान में हो सकती है बारिश

देश के पहाड़ी इलाकों (Hilly Areas) में आज बर्फ़बारी हो सकती है। वहीं दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने ऐसा अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही छिटपुट बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।पहाड़ी क्षेत्र के कई इलाकों में तो पारा शून्य से भी नीचे चला गया है। इस कारण उन इलाकों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी राज्यों में भी ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान गिरा है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है।मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इससे आसपास के इलाके का मौसम बदलेगा। आईएमडी ने यह भी कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में ओडिशा के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी आएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)