होम गांधीवादी मूल्यों का पालन नहीं किया कांग्रेस ने : मोदी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2022 09:34 PM

गांधीवादी मूल्यों का पालन नहीं किया कांग्रेस ने : मोदी

गांधीवादी मूल्यों का पालन नहीं किया कांग्रेस ने : मोदी

गांधीवादी मूल्यों का पालन नहीं किया कांग्रेस ने : मोदी

मोदी गुजरात में अहमदाबाद जिले के बावला गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए एक प्रचार रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने ऐसे गांधीवादी मूल्यों का पालन करने की कभी परवाह नहीं की। उन्होंने वास्तव में उस आत्मा को कुचल दिया। गांवों की उपेक्षा की गई और उनकी वास्तविक क्षमता को कभी समझा नहीं गया।प्रधानमंत्री ने कहा कि गांवों और शहरों के बीच की खाई कांग्रेस सरकारों के तहत ही चौड़ी हुई, जिसने दोनों के बीच संघर्ष का लाभ भी लिया। उन्होंने दावा किया, आज हर कोई गुजरात की पंचायती राज व्यवस्था की सराहना करता है। लेकिन कांग्रेस के शासन के दौरान उस विभाग का बजट सिर्फ 100 करोड़ रुपए था।प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने गांवों में बिजली और नल के पानी जैसी सुविधाएं मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित किया ताकि लोगों को ऐसी सुविधाओं के अभाव में शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। इससे पहले बनासकांठा जिले के पालनपुर में आयोजित एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात का आगामी विधानसभा चुनाव ना तो विधायक और ना ही सरकार चुनने को लेकर है बल्कि यह अगले 25 सालों के लिए राज्य की किस्मत तय करने को लेकर है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र और गुजरात की सरकारों ने राज्य में विकास के बहुत सारे काम किए हैं लेकिन अब समय लंबी छलांग लगाने का है। मोदी ने कहा, ह्ययह चुनाव इसके लिए नहीं है कि कौन विधायक बनेगा और किसकी सरकार बनेगी। यह चुनाव कुल मिलाकर अगले 25 सालों के लिए गुजरात का भविष्य तय करने को लेकर है।ह्ण
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)