होम अरविंद राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- हार के डर से चाचा के सामने झुके अखिलेश
अरविंद राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- हार के डर से चाचा के सामने झुके अखिलेश
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मैनपुरी में हार का डर है जिस वजह से अपने चाचा के आगे झुक गए। अरविंद ने कहा कि हमारी पार्टी प्रदेश भर में निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दबाव में अब्बास अंसारी को टिकट दिया था। सुभासपा आगामी निकाय चुनावों में अपना उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। उन्होंने अपनी पार्टी के विधायक और बाहुबली मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को एक्सीडेंटल विधायक बताया है।बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हो रहा है। जहां पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला है। सपा के लिए जहां अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। वहीं भाजपा के लिए यह चुनाव 2024 का सेमी फाइल माना जा रहा है। हालंकि मैनपुरी की राजनीति में भावनाएं और रिश्ते काफी अहम होते दिखाई पड़ रहे हैं,दरअसल, विधानसभा चुनाव में हार के बाद शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव देखने को मिला था, लेकिन मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया। अब उपचुनाव में पूरा परिवार एक साथ हैं। राजभर की पार्टी समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद से अरविंद राजभर अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।