होम प्रधानमंत्री के रैली स्थल के पास कैमरा लगा ड्रोन, तीन गिरफ्तार
प्रधानमंत्री के रैली स्थल के पास कैमरा लगा ड्रोन, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली : गुजरात के अहमदाबाद जिले के बावला गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल के पास कथित रूप से कैमरा लगा ड्रोन उड़ाने के मामले में गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए एक रैली को संबोधित किया।जलाधिकारी ने सुरक्षा कारणों से रैली स्थल के पास ड्रोन की उड़ान पर रोक लगा रखी थी। पुलिस निरीक्षक भरत पटेल ने बताया कि पुलिस ने रैली से पहले कुछ लोगों को रिमोट से संचालित ड्रोन का इस्तेमाल कर भीड़ की तस्वीर लेते हुए देखा। उन्होंने कहा, ह्यये तीन स्थानीय लोग अपने निजी मकसद से भीड़ की तस्वीरें खींच रहे थे। हमने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी आदेश की अवहेलना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।