होम फ्रांस के लिए क्यों बहुत मायने रखता है भारत? पीएम मोदी के लिए लंच होस्ट करेंगे इमैनुएल मैक्रों

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2022 09:18 PM

फ्रांस के लिए क्यों बहुत मायने रखता है भारत? पीएम मोदी के लिए लंच होस्ट करेंगे इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के लिए क्यों बहुत मायने रखता है भारत? पीएम मोदी के लिए लंच होस्ट करेंगे इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के लिए क्यों बहुत मायने रखता है भारत? पीएम मोदी के लिए लंच होस्ट करेंगे इमैनुएल मैक्रों

जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गर्मजोशी से मुलाकात की। अब बुधवार को मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी के लिए लंच होस्ट करने वाले हैं। इस दौरान दोनों नेताओं में समंदर से लेकर हवा तक में सहयोग को लेकर बात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी यूक्रेन युद्ध और यूरोप में शांति को लेकर भी बातचीत करेंगे। दोनों ही नेताओं ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की है। दोनों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी फोन पर बात की थी।


दोनों ही देश करीबी सहयोगी हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति बनाए रखने और अपनी रणनीतिक पकड़ मजबूत करने को लेकर दोनों नेता चर्चा कर सकते हैं। पहले भी आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर पीएम मोदी और मैक्रों चर्चा कर चुके हैं। अब फ्रांस भी उत्सुक है कि वह भारत की कंपनियों के साथ मिलकर भारत में ही काम करे। लॉन्ग रेंज सबमरिन और एयरक्राफ्ट इंजन के निर्माण को लेकर दोनों देशों का सहयोग बढ़ा है।

दोनों नेता वैश्विक आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। भारत और फ्रांस दूसरे देशों के साथ मिलकर त्रिकोणीय संबंध आगे बढ़ा रहे हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, यूएई और प्र्शांत क्षेत्र के द्वीप शामिल हैं। फ्रांस का मानना है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बड़ी भूमिका है। हाल ही में भारत और फ्रांस की वायुसेनाओं ने राजस्थान में युद्धाभ्यास किया था। अब आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे फ्रांस के दौरे पर हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)