होम डिंपल यादव के आठ बैंकों में खाते, चुनाव आयोग को बताया कितनी है हर महीने कमाई और पूरी संपत्ति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2022 11:36 PM

डिंपल यादव के आठ बैंकों में खाते, चुनाव आयोग को बताया कितनी है हर महीने कमाई और पूरी संपत्ति

डिंपल यादव के आठ बैंकों में खाते, चुनाव आयोग को बताया कितनी है हर महीने कमाई और पूरी संपत्ति

डिंपल यादव के आठ बैंकों में खाते, चुनाव आयोग को बताया कितनी है हर महीने कमाई और पूरी संपत्ति


मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के साथ डिंपल यादव ने 19 पेज में अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। उनके पास कार नहीं है, हथियार भी नहीं है, लेकिन 59 लाख से अधिक के हीरे, मोती और सोने के गहने हैं। वहीं 31 लाख से ज्यादा का कर्ज है। इसके अलावा पति अखिलेश के पास जो भी संपत्ति है, उसमें वे आधे की हकदार हैं। सैफई और लखनऊ में जो मकान है, उनमें भी उनका आधा हिस्सा है। उन्होंने बैंक से ऋण भी ले रखा है और अपनी संपत्ति से किराया भी वसूलती हैं। पिछले साल डिंपल को 78 लाख से ज्यादा कमाई हुई थी। इस तरह उन्हें हर महीने करीब साल लाख रुपये की आय हुई थी।


डिंपल यादव के खिलाफ किसी भी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। डिंपल के पास 102300 रुपये की नकदी और उनके पति अखिलेश के पास 356010 रुपये की नकदी दिखाई गई है। डिंपल के पास 2774.674 ग्राम सोने के आभूषण, 203 ग्राम मोती, 127.75 कैरेट हीरे भी हैं जो लगभग 5976687 रुपये के हैं। उनके पास सवा लाख रुपये का एक कंप्यूटर भी है। उनकी कुल 46271804 रुपये की सकल संपत्ति है। डिंपल ने बिरला सनलाइफ और जनरल इंश्योरेंस से बीमा करवा रखा है। एक्सिस बैंक लखनऊ से उनका 517000 का किराए का एग्रीमेंट है। 

डिंपल के आठ बैंकों में है खाते 

डिंपल के पास बैंक ऑफ बड़ौदा इटावा में 4632667, एचडीएफसी बैंक इटावा में 2090358, 382236 रुपये की एफडीआर भी है। डिंपल के पास ऑटोस्वीप एफएफडी पंजाब एंड सिंध बैंक इटावा में 1168256 रुपये की है। उनके दिल्ली एसबीआई के बचत खाते में 5431212, एक्सिस बैंक लखनऊ के खाते में 7819981, सिटी बैंक लखनऊ में 3282846, आईसीआईसीआई लखनऊ के खाते में 9349, दूसरे खाते में 96311, तीसरे खाते में 916227, पंजाब एंड सिंध बैंक इटावा के खाते 29269, बैंक ऑफ बड़ौदा इटावा के खाते में 263787 रुपये जमा हैं। 

सब सो जाएं तब आना, एक नहीं कई बार रेप; चार्जशीट में लिंगायत संत शिवमूर्ति पर कई खुलासे
लखनऊ से बीकॉम की डिग्री हासिल की 

डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। उन्होंने एक्सिस बैंक से 1426500 रुपये और 1726500 रुपये का ऋण भी ले रखा है। उनके पास मुचहरा गांव में 5040060 रुपये की कृषि भूमि, लखनऊ व सैफई में उनके पास प्लाट व मकान है जिनमें वे आधे की हिस्सेदार हैं। 

उत्तराखंड की मूल निवासी, पुणे में जन्म 

मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली डिंपल के पिता आरएस रावत सेना में कर्नल रहे हैं। डिंपल की मां का नाम चंपा रावत है। डिंपल का जन्म 15 जनवरी 1978 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। 1999 में अखिलेश यादव के साथ उनकी शादी हुई। दो बेटियों अदिती और टीना के साथ ही एक बेटे अर्जुन यादव की मां हैं। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)