होम असर दिखाने लगा भाजपा का पसमांदा कार्ड, गुजरात में 19% मुसलमान दे सकते हैं वोट
असर दिखाने लगा भाजपा का पसमांदा कार्ड, गुजरात में 19% मुसलमान दे सकते हैं वोट
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग सर्वे में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। लेकिन अब सी-वोटर के सर्वे में एक और दावा किया गया है, जो चौंकाने वाला है। सी-वोटर सर्वे के मुताबिक गुजरात चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं के बीच भी भाजपा की अच्छी पैठ है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के पाले में 47 फीसदी मुसलमान वोटर जा सकते हैं। वहीं मुस्लिमों की नुमाइंदगी का दम भरने वाले ओवैसी को 9 फीसदी वोट ही मिलने की संभावना है। यहां चौंकाने वाला तथ्य यह है कि भाजपा को 19 फीसदी मुस्लिम वोट दे सकते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के पाले में 25 पर्सेंट तक वोट पाने का अनुमान है।
वह नेता जिसने गुजरात में BJP को बनाया, मोदी के भी गुरु; फिर लगे किनारे
भाजपा के खाते में 19 फीसदी वोट जाना भले ही बड़ा आंकड़ा नहीं है, लेकिन भाजपा के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान करने वाला है। इसी साल हैदराबाद में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा को मुस्लिमों के बीच भी जाने की सीख दी थी। खासतौर पर उन्होंने कहा था कि हमें पसमांदा मुस्लिमों पर फोकस करना चाहिए, जिन्हें अब तक राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उन्होंने इस दौरान गुजरात में भाजपा की ओर से प्रयोग का भी जिक्र किया था और कहा था कि वहां पसमांदा मुस्लिमों का एक तबका भाजपा को वोट देता रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।