होम मस्जिद जैसा है बस स्टैंड, गिराया नहीं गया तो चलवा दूंगा बुलडोजर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2022 11:02 PM

मस्जिद जैसा है बस स्टैंड, गिराया नहीं गया तो चलवा दूंगा बुलडोजर

मस्जिद जैसा है बस स्टैंड, गिराया नहीं गया तो चलवा दूंगा बुलडोजर

मस्जिद जैसा है बस स्टैंड, गिराया नहीं गया तो चलवा दूंगा बुलडोजर

कर्नाटक में भाजपा सांसद के एक बयान के बाद बवाल मच गया है। उन्होंने कहा कि एक बस अड्डे को ध्वस्त कर दिया जाएगा क्योंकि उसकी बनावट मस्जिद जैसी है। मैसूर की गोडागू लोकसभा सीट से सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि वह ऊटी रोड पर स्थित बस स्टैंड पर बुल़डोजर चलवा देंगे। अगर प्रशासन इसे नहीं गिरवाता तो वह खुद गिरवा देंगे। उन्होंने कहा,  सोशल मीडिया पर मैंने देखा है कि तीन गुंबद बने हैं। बड़ा वाला गुंबद बीच में है और बाकी दो अगल-बगल हैं। ऐसा केवल मस्जिद में होता है। मैंने इंजिनियर से कहा है कि तीन-चार दिन में इसे गिरा दिया जाए। अगर कार्रवाई नहीं होगी तो हम खुद बुलडोजर चलवा देंगे। 
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सिम्हा विवादों में घिरे हैं। जब हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि जो लोग हिजाब पहनना चाहते हैं वे स्कूल ना जाएं। उनको मदरसा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, सब लोग अच्छी नौकरी पाने के लिए कॉलेज जाते हैं। लेकिन कुछ लोग कॉलेज केवल हिजाब दिखाने के लिए आना चाहते हैं। अगर आब हिजाब, बुर्का, टोपी या पैजामा पहनना चाहते हैं तो स्कूल की जगह मदरसा जाएं। आपकी भावनाओं का ध्यान रखते हुए सरकार ने मदरसा चलाने के लिए भी फंड की व्यवस्था की है। आपको वहां जाना चाहिए। 
जब पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गमछे को लेकर बयान दिया तो सिम्हा ने जवाब दिया था और कहा था, इनका नाम सिद्धा रहीम आया होना चाहिए। सिम्हा ने टीपू सुल्तान की जयंती मनाने को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि टीपू सुल्तान केवल कट्टरपंथियों के आदर्श हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जिहादियों को बढ़ावा दे रहे हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)