होम असम में कांग्रेस के सहयोगी ने चुनाव बाद बदला पाला, अब भाजपा को समर्थन देने का फैसला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2022 11:14 PM

असम में कांग्रेस के सहयोगी ने चुनाव बाद बदला पाला, अब भाजपा को समर्थन देने का फैसला

असम में कांग्रेस के सहयोगी ने चुनाव बाद बदला पाला, अब भाजपा को समर्थन देने का फैसला

असम में कांग्रेस के सहयोगी ने चुनाव बाद बदला पाला, अब भाजपा को समर्थन देने का फैसला

असम में देवरी ऑटोनॉमस काउंसिल (DAC) चुनावों के नतीजे घोषित होने के कुछ दिनों के बाद ही, जिमोछाया पीपुल्स पार्टी (JPP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी ने रविवार देर रात गुवाहाटी में देवरी समुदाय के एक छोटे से संगठन जेपीपी के नेताओं और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच हुई बैठक के बाद लिया।


पिछले हफ्ते हुए डीएसी चुनावों में बीजेपी और उसकी सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने 22 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी और बहुमत हासिल किया था। 7 सीटों वाली जेपीपी प्रमुख विपक्ष के रूप में उभरी थी। दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा किया था।

सरमा ने बैठक के बाद कहा, “जेपीपी ने भाजपा विरोधी और कांग्रेस विरोधी मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। मेरे साथ बैठक के बाद, पार्टी के नेताओं ने देवरी समुदाय के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा को समर्थन देने की इच्छा व्यक्त की है।”

उन्होंने कहा, "यह निर्णय लिया गया है कि DAC का मुख्य कार्यकारी भाजपा से होगा क्योंकि हाल के चुनावों में इसने बहुमत हासिल किया है। सरमा ने कहा कि गठबंधन के अन्य ब्योरे को बाद में दोनों पार्टियों के नेता तय करेंगे।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)