होम क्या रविंद्र जडेजा भी होंगे भाजपा में शामिल? भगवा कुर्ते में पहुंच दिए संकेत; पत्नी लड़ रहीं चुनाव
क्या रविंद्र जडेजा भी होंगे भाजपा में शामिल? भगवा कुर्ते में पहुंच दिए संकेत; पत्नी लड़ रहीं चुनाव
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी और भाजपा नेता रिवाबा जडेजा सोमवार को जामनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान दौरान रिवाबा जहां पीले रंग की साड़ी पहने दिखीं तो वहीं उनके पति ने भगवा रंग का कुर्ता पहन रखा था। रविंद्र जडेजा के इस कुर्ते के रंग को देखकर उनके भी जल्द भाजपा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रिवाबा जडेजा को जामनगर (उत्तर) सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
नरोदा पाटिया दंगों के दोषी की बेटी को भी मिला BJP का टिकट
इससे पहले रविंद्र जडेजा ने रविवार को भी जामनगर में अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के लिए प्रचार करते हुए के लोगों से रिवाबा को वोट देने की अपील की थी। जडेजा ने एक वीडियो ट्वीट कर जामनगर के लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों से उनकी पत्नी को वोट देने की अपील की थी।
बता दें कि, सत्तारूढ़ दल भाजपा ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए जामनगर उत्तर से भारतीय क्रिकेटर और जामनगर के मूल निवासी रविद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को मैदान में उतारा है। रिवाबा राजनीति या चुनाव लड़ने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। भाजपा ने इस सीट से मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा का टिकट काट दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।