होम यूपी के दो हजार से ज्यादा बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप, योगी सरकार ने जारी की धनराशि

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2022 09:14 PM

यूपी के दो हजार से ज्यादा बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप, योगी सरकार ने जारी की धनराशि

यूपी के दो हजार से ज्यादा बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप, योगी सरकार ने जारी की धनराशि

यूपी के दो हजार से ज्यादा बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप, योगी सरकार ने जारी की धनराशि

यूपी के दो हजार से ज्यादा बच्चों के लिए योगी सरकार ने खजाना खोल दिया है। इन बच्चों को योगी सरकार लैपटॉप देगी। इसके लिए योगी सरकार ने धनराशि जारी कर दी है। दरअसल मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड  महामारी के दौरान अपने माता-पिता (या अभिभावकों) को खोने वाले 13,371 बच्चों के लिए पहली छमाही किस्त जारी की है। इस योजना के तहत निराश्रित बच्चों को उनके भरण-पोषण के लिए प्रति माह 4,000 रुपये तक की राशि दी जाती है।


सरकारी आदेश के अनुसार राज्य ने पहले शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए दो त्रैमासिक किस्तें-प्रति बच्चा 2,500 रुपये प्रति माह-जारी की थीं। इसके साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चे-जिनके माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु 1 मार्च, 2020 के बाद- कोविड-19 के अलावा किसी अन्य कारण से हुई हो, को भी योजना के तहत धनराशि आवंटित की गई है।

इसके अतिरिक्त, 2,217 छात्रों को लैपटॉप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को धनराशि भी जारी की गई है। इसके अलावा, राज्य ने पांच महिलाओं के लिए विवाह अनुदान भी जारी किया है। 18 से 23 वर्ष की आयु के किशोर जो कोविड या अन्य कारणों से अपने माता-पिता या अभिभावक को खो चुके हैं और उच्च शिक्षा (बारहवीं कक्षा पूरी करने के बाद) कर रहे हैं, उन्हें भी वित्तीय सहायता दी जाती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)