होम सादगी व सद्भावना से मनाया गया प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2022 07:42 PM

सादगी व सद्भावना से मनाया गया प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिन

सादगी व सद्भावना से मनाया गया प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिन

सादगी व सद्भावना से मनाया गया प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिन

लखनऊ, 10 नवम्बर। विश्व एकता के प्रबल समर्थक, प्रख्यात शिक्षाविद् व सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिवस आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सादगी व सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व छात्रों ने अपने आध्यात्मिक अभिभावक एवं विश्व मानवता के अग्रदूत डा. जगदीश गाँधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां देते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तो वहीं दूसरी ओर डा. गाँधी को शुभकामना देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। सी.एम.एस. प्रधान कार्यालय पर आयोजित जन्मदिवस समारोह में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, इंग्लैण्ड निवासी शिक्षाविद् श्री रोजर किंगडन समेत अनेक अधिकारीगण व गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि मुझे हार्दिक प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. के कर्तत्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व छात्रों की बदौलत ‘विश्व एकता की गूंज’ अब सारे विश्व में सुनाई देने लगी है।इस अवसर पर कई प्रख्यात हस्तियों ने डा. गाँधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचार रखते हुए एक स्वर से कहा कि डा. गाँधी जिस तल्लीनता व आत्मबल से विश्व के बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे, उसकी दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है। डा. गाँधी के व्यक्तित्व में ऐसे तमाम प्रेरक गुण  समाये हैं जो किसी को भी राह दिखाने में सक्षम है। वक्ताओं का कहना था कि डा. गाँधी वास्तव में इस 21वीं सदी के मसीहा बनकर उभरे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)