होम विराट कोहली को खूब रास आता है एडिलेड का मैदान, यहां टी20 में एक बार भी नहीं हुए हैं आउट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2022 11:34 PM

विराट कोहली को खूब रास आता है एडिलेड का मैदान, यहां टी20 में एक बार भी नहीं हुए हैं आउट

विराट कोहली को खूब रास आता है एडिलेड का मैदान, यहां टी20 में एक बार भी नहीं हुए हैं आउट

विराट कोहली को खूब रास आता है एडिलेड का मैदान, यहां टी20 में एक बार भी नहीं हुए हैं आउट

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेला जाना है। इस मैच में भारतीय फैंस को विराट कोहली से एक बार फिर बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। कोहली ने अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगाए के साथ 246 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ भी किंग कोहली का बल्ला आग उगले। विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के मैदान खूब रास आते हैं। यहां उनके पसंदीदा मैदानों में से एक एडिलेड ओवल का भी मैदान है। कोहली इस मैदान पर टी20 मैच के दौरान अभी तक एक भी बार आउट नहीं हुए हैं।
एडिलेड में आग उगलता है किंग कोहली का बल्ला

विराट कोहली ने इस मैदान पर खेले अभी तक दो मुकाबलों में नाबाद रहते हुए कुल 154 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन का रहा है जो उन्होंने मेजबानों के खिलाफ 2016 में बनाए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान कोहली ने इस मैदान पर एकमात्र मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जहां उन्होंने 64 रनों की नाबाद पारी खेली थी। फैंस एक बार फिर कोहली से इस मैदान पर बड़ी नाबाद पारी की उम्मीद करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)