होम गुजरात चुनाव के लिए अमित शाह ने संभाला मोर्चा,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2022 11:51 PM

गुजरात चुनाव के लिए अमित शाह ने संभाला मोर्चा,

गुजरात चुनाव के लिए अमित शाह ने संभाला मोर्चा,

गुजरात चुनाव के लिए अमित शाह ने संभाला मोर्चा,

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे मजबूत गढ़ गुजरात को अभेद्य रखने के लिए अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया है। अमित शाह ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लेने के लिए मंगलवार को भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।


बैठक में शामिल होने के लिए गुजरात बीजेपी कोर कमेटी के सभी नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी दिल्ली में ही हैं। आज मुख्यमंत्री के भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मिलने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को देर रात तक अमित शाह ने अपने आवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ अहम बैठक की थी।

इस बीच, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा बुधवार शाम को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक करेगी। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और सीईसी और राज्य इकाई के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)