होम HC से भी मंजूर हुई संजय राउत की रिहाई, भावुक हुए शिवसैनिक; बोले- शेर आ रहा है

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2022 11:39 PM

HC से भी मंजूर हुई संजय राउत की रिहाई, भावुक हुए शिवसैनिक; बोले- शेर आ रहा है

HC से भी मंजूर हुई संजय राउत की रिहाई, भावुक हुए शिवसैनिक; बोले- शेर आ रहा है

HC से भी मंजूर हुई संजय राउत की रिहाई, भावुक हुए शिवसैनिक; बोले- शेर आ रहा है

पातरा चॉल घोटाले में संजय राउत की रिहाई पर हाई कोर्ट ने भी रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अब संजय राउत आज शाम या फिर कल सुबह तक जेल से बाहर आ सकते हैं। आज ही उन्हें PMLA कोर्ट ने बेल दी थी। संजय राउत की रिहाई की खबर से शिवसेना में जश्न का माहौल है और नेता एवं कार्यकर्ता भावुक हैं। यहां तक कि शिवसेना के नेता भास्कर जाधव ने भावुक होते हुए कहा कि अब शेर बाहर आ रहा है, सावधान रहो। हाई कोर्ट ने संजय राउत की जेल से रिहाई पर रोक नहीं लगाई है, लेकिन ईडी की याचिका पर सुनवाई के लिए कल की तारीख तय की है। संजय राउत को आज दोपहर को ही पीएमएलए कोर्ट ने बेल दी थी, जिसके बाद ईडी ने उसका विरोध करते हुए सेशन कोर्ट का रुख किया था। सेशन कोर्ट से भी संजय राउत की बेल को मंजूरी मिली थी और फिर केंद्रीय एजेंसी ने उच्च न्यायालय का रुख किया था। अब उच्च न्यायालय ने गुरुवार को बेल के खिलाफ अर्जी पर सुनवाई की बात कही है, लेकिन रिहाई के आदेश पर रोक से भी इनकार कर दिया है। संजय राउत की रिहाई की खबर आते ही ठाकरे समूह खुशी मना रहा है। पटाखे फोड़े जा रहे हैं, गुलाल फेंका जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)