होम यूक्रेन से युद्ध हार रहा रूस? पुतिन ने कब्जे वाले खेरसॉन शहर से वापस बुलाई सेना
यूक्रेन से युद्ध हार रहा रूस? पुतिन ने कब्जे वाले खेरसॉन शहर से वापस बुलाई सेना
क्या यूक्रेन युद्ध खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है? क्या पुतिन की सेना युद्ध हार रही है? बुधवार को रूस ने अपनी सेना को यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खेरसॉन से पीछे हटने का आदेश दिया। खुद रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस ने सैनिकों को दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन शहर से हटने का आदेश दिया है। वैसे इस इलाके पर यूक्रेनी सेना हफ्तों से आगे बढ़ रही है जिससे रूसी सेना को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। बता दें कि खेरसान क्षेत्र यूक्रेन के चार प्रांतों में से एक है जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अवैध रूप से कब्जा लिया और बाद में वहां रूसी मार्शल लॉ लागू कर दिया।शोइगु ने यूक्रेन में रूस के कमांडर सर्गेई सुरोविकिन के साथ एक बैठक के दौरान कहा, "सैनिकों को बाहर निकालना शुरू करें।" उन्होंने कहा कि उन्होंने खेरसॉन से सैनिकों को वापस निकालने और नीपर नदी के बाएं किनारे पर सुरक्षा व्यस्था स्थापित करने का "कठिन निर्णय" प्रस्तावित किया है।
रूस के लिए बड़ा झटका
यूक्रेन में रूसी सेना के शीर्ष कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने बुधवार को रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू से कहा कि खेरसॉन तथा पश्चिमी तट के अन्य क्षेत्रों में विभिन्न सामानों की आपूर्ति करना असंभव है। इस पर शोइगू पीछे हटने और पूर्वी तट पर रक्षा पंक्ति खड़ा करने के उनके प्रस्ताव पर राजी हो गए। खेरसॉन से अपनी सेना का हटना रूस के लिए एक बड़ा झटका है। यही एकमात्र ऐसी प्रांतीय राजधानी थी जिसपर रूसी सैन्यबलों ने आठ महीने की लड़ाई के दौरान कब्जा किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।