होम वनग्राम में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, गोरखपुर को देंगे 80 करोड़ का गिफ्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2022 11:33 PM

वनग्राम में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, गोरखपुर को देंगे 80 करोड़ का गिफ्ट

वनग्राम में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, गोरखपुर को देंगे 80 करोड़ का गिफ्ट

वनग्राम में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, गोरखपुर को देंगे 80 करोड़ का गिफ्ट

वनटांगियों के साथ दिवाली मनाने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार वहीं से जिले की ग्राम पंचायतों को 80 करोड़ की सौगात देंगे। इनमें 37 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वह शिलान्यास करेंगे जबकि 43 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वनग्राम जंगल तिकोनिया नम्बर तीन में प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वनटांगियां भी स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। स्कूल के बच्चे मुख्यमंत्री के स्वागत गीत की तैयारी कर रहे हैं। बतौर मुख्यमंत्री योगी की यह लगातार छठवीं दिवाली होगी। हालांकि यह सिलसिला उन्होंने 13 साल पूर्व 2009 के दीपपर्व से ही प्रारंभ कर दिया था। हर बार की तरह इस बार भी योगी के आगमन का उल्लास गांव में छाया हुआ है। प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है तो गांव के लोग सीएम के स्वागत में अपने-अपने घर-द्वार की साफ सुथरा बनाने, सजाने-संवारने में लगे हैं।महिलाओं की टोलियां गंवई स्वागत गीत के तराने छेड़ रही हैं। तैयारी ऐसी मानों परिवार का मुखिया त्योहार पर अपने घर लौट रहा हो। योगी और वनटांगिए एक-दूजे अटूट नाता जोड़ चुके हैं। वनग्राम में हर साल दीपावली मनाने वाले मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस गांव समेत गोरखपुर-महराजगंज के 23 गांवों में विकास और हक-हुकूक का अखंड दीप जल रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)