होम सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में छात्रों ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली रामलीला का किया मंचन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2022 07:11 PM

सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में छात्रों ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली रामलीला का किया मंचन

सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में छात्रों ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली रामलीला का किया मंचन

सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में छात्रों ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली रामलीला का किया मंचन

लखनऊ, 22 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी 21 कैम्पस के 59,000 से अधिक छात्रों ने आज अपने-अपने विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ दीपावली समारोह मनाया। मुख्य समारोह सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) में सम्पन्न हुआ, जहाँ सी.एम.एस. छात्रों ने रामलीला का मंचन कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शो का अनुकरण करने के साथ ही शिष्टता व शालीनता पूर्व प्रकाशोत्सव को मनाने की सीख दी गई। इस अवसर पर सी.एम.एस. के सभी 59,000 से अधिक छात्रों ने पटाखा रहित दीवाली मनाने का लिया संकल्प लिया और अपने पास-पड़ोस के बच्चों को भी इस बारे में जागरूक करने की आवाज बुलन्द की। इस अवसर पर सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं ने समस्त देशवासियों खासकर स्कूली बच्चों से अपील की कि वे देश हित में, समाज हित में, पर्यावरण के हित में एवं स्वयं खुद के जानमाल के हित में पटाखा रहित दीवाली मनाएं और बुराई से अच्छाई की ओर अग्रसर हो। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की ‘पटाखा रहित दीवाली’ की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि ‘सी.एम.एस. छात्र इस बात को महसूस करते हैं कि पटाखों के कारण प्रतिवर्ष हजारों बच्चे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। भारी मात्रा में पटाखों को जलाने के परिणामस्वरूप अनेक प्रकार की जहरीली गैसें वायुमण्डल को बुरी तरह प्रदूषित करती हैं। डा. गाँधी ने आगे कहा कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल विगत कई वर्षों से पटाखा रहित दीवाली की मुहिम चलाए हुए हैं, और आज समाज के सभी वर्गो का भरपूर सहयोग हमें मिल रहा है, जिसके हम आभारी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)