होम बलात्कार के दोषी राम रहीम के सत्संग में आशीर्वाद लेने पहुंचे बीजेपी नेता, वीडियो हुआ वायरल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2022 11:27 PM

बलात्कार के दोषी राम रहीम के सत्संग में आशीर्वाद लेने पहुंचे बीजेपी नेता, वीडियो हुआ वायरल

बलात्कार के दोषी राम रहीम के सत्संग में आशीर्वाद लेने पहुंचे बीजेपी नेता, वीडियो हुआ वायरल

बलात्कार के दोषी राम रहीम के सत्संग में आशीर्वाद लेने पहुंचे बीजेपी नेता, वीडियो हुआ वायरल

बलात्कार के दोषी राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में बीजेपी की करनाल नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता समेत अन्य नेताओं के शामिल होने पर विवाद हो गया है। हालांकि, अपनी सफाई में कहा है कि राम रहीम के फॉलोवर्स के बुलावे पर उसमें शामिल हुए थे। रेणु बाला गुप्ता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उन्हें वीडियो कॉल के जरिए डेरा प्रमुख से लाइव बात करते और स्वयंभू बाबा का आशीर्वाद लेते और उन्हें पिताजी कहते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने राम रहीम से करनाल आने का आग्रह किया और एक विशेष सफाई अभियान शुरू करने के लिए कहा।राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है और उसने वर्चुअल सत्संग का आयोजन किया है. सत्संग में भाग लेने को लेकर खड़े हुए विवाद पर करनाल नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर राजेश कुमार अग्गी ने कहा, ''इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि मेरे वार्ड में डेरा प्रमुख के हजारों अनुयायी हैं जिन्होंने मुझे आमंत्रित किया था। मैं वहां कुछ मिनट ही रुका और लौट आया।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)