होम रिसर्चर और स्क्रिप्ट राइटर सुधीर सिन्हा की फ़िल्म फेस्टिवल में हर तरफ रही चर्चा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 18, 2022 11:15 PM

रिसर्चर और स्क्रिप्ट राइटर सुधीर सिन्हा की फ़िल्म फेस्टिवल में हर तरफ रही चर्चा

रिसर्चर और स्क्रिप्ट राइटर सुधीर सिन्हा की फ़िल्म फेस्टिवल में हर तरफ रही चर्चा

रिसर्चर  और स्क्रिप्ट राइटर सुधीर सिन्हा की फ़िल्म फेस्टिवल में  हर तरफ रही चर्चा

प्रयागराज। झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 का आयोजन 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जमशेदपुर में हुवा। जिसमें देश विदेश से आई फिल्मों में से  कुल 80 फिल्मों की स्क्रिनिंग की गई।इस फिल्म
फेस्टिवल में मुख्य अतिथि मुंबई से  हिंदी फिल्म के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक रंजीत के साथ ही  पंचायत वेबसरीज़ के अभिनेता पंकज झा थे। फेस्टिवल का समापन भारत के प्रमुख एमबीए कॉलेज एक्सएलआरआई के ऑडिटोरियम टाटा स्टील जमशेदपुर में किया गया।इस फिल्म फेस्टिवल में
प्रयागराज के अन्वेषी इंडिया फिल्म एंड मीडिया प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म "प्रयागराज में साईबाबा" की  स्क्रिनिंग हुई। स्क्रीनिंग के बाद सिलेक्शन कमेटी ने  इस डॉक्यूमेंट्री को बेस्ट नेशनल डॉक्यूमेंट्री  तथा इसके डायरेक्टर आलोक श्रीवास्तव को बेस्ट डायरेक्टर  के लिए नॉमिनेट किया।झारखंड फिल्म फेस्टिवल  समारोह की अवार्ड नाइट में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  भारतीय सेना के कर्नल संजय सांडिल्ये ने  प्रयागराज के कलाकार,डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर सुधीर सिन्हा द्वारा लिखित डॉक्यूमेंट्री प्रयागराज में साईं बाबा के  डायरेक्टर आलोक श्रीवास्तव को सर्टिफिकेट प्रदान किया।
अनंत अन्वेषी के कॉन्सेप्ट पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रोड्यूसर अनंत अन्वेषी,अनिल श्रीवास्तव ,  डायरेक्टर आलोक श्रीवास्तव हैं जबकि रिसर्च के साथ ही स्क्रिप्ट के  लेखक  हैं सुधीर सिन्हा। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म के को प्रोड्यूसर हैं अजीत विश्वकर्मा जबकि कैमरामैन अरुण वर्मा और एडिटर विक्रम सिंह दोहरे ने किया है वहीं इसके म्यूजिक डायरेक्टर  जयंता बोस,सिंगर मोनाली चक्रवर्ती बैकग्राउंड म्यूजिक विजय रत्न के हैं और लिरिक्स परवाना इलाहाबादी के हैं।इस फिल्म के मुख्य कलाकार सुधीर सिन्हा, संतोष मिश्रा,मनीष कपूर,सपना सिंह, अरविंद श्रीवास्तव , अरुण वर्मा और अरुण शुक्ला ने भूमिकाओं को बखूबी निभाया।
ज्ञातव्य है कि इस डॉक्यूमेंट्री में प्रयागराज में स्थित आधा दर्जन साईं मंदिरों के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा इस डॉक्यूमेंट्री  फिल्म में साईं बाबा के अनुभव प्रयागराज के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के  इंटरव्यू के माध्यम से सुनने को मिलेंगे । जिनमे  बीएचयू के पूर्व चांसलर जस्टिस गिरधर मालवीय ,  गवर्नमेंट ऑफ यूपी के मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस बी के नारायण , शहर उत्तरी  प्रयागराज के विधायक इंजीनियर हर्ष  वाजपई ,  टीवी सीरियल सीआईडी फेम अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव जैसी हस्तियां शामिल हैं। 
इस डॉक्यूमेंट्री के निर्माण में साईं इंटरनेशनल का विशेष सहयोग रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)