होम एक बहन के भाई भी थे भगवान राम, जानिए क्या था उनका नाम, रामायण में क्यों नहीं होता जिक्र

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2022 10:11 PM

एक बहन के भाई भी थे भगवान राम, जानिए क्या था उनका नाम, रामायण में क्यों नहीं होता जिक्र

एक बहन के भाई भी थे भगवान राम, जानिए क्या था उनका नाम, रामायण में क्यों नहीं होता जिक्र

एक बहन के भाई भी थे भगवान राम, जानिए क्या था उनका नाम, रामायण में क्यों नहीं होता जिक्र

जब कभी भी रामायण की बात होती है तो राजा दशरथ के चार पुत्रों का ही नाम लिया जाता है। प्रभु श्री राम के अलावा लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान राम की एक बहन भी थी, जिसका रामायण में कहीं कोई जिक्र नहीं मिलता है।

भगवान राम की बहन कौन थी, उनका विवाह किसके साथ हुआ, इस बारे में शायद ही किसी को जानकारी हो। आइए आज आपको भगवान राम की इकलौती बहन के बारे में विस्तार से बताते हैं और जानते हैं कि आखिर रामायण में कहीं भी उनका जिक्र क्यों नहीं है।

ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम की बहन का नाम शांता था। रामायण में कहीं भी शांता का जिक्र नहीं मिलता है। शांता राजा दशरथ और कौशल्या की सबसे बड़ी बेटी थीं। ऐसा कहा जाता है कि शांता सर्वगुण संपन्न स्त्री थी। बचपन में ही राजा दशरथ ने अपने बेटी शांतो को अंगदेश के राजा रोमपद को गोद दे दिया था। राजा रोमपद की पत्नी वर्षिणी कौशल्या की बहन और शांता की मौसी थीं।

एक बार जब वे दोनों राजा दशरथ और कौशल्या से मिलने आए तो उन्होंने अपनी बहन से शांता को गोद लेने की बात कही। कौशल्या को अपनी बेटी बहुत प्यारी थीं, लेकिन वो अपनी बहन को निराश न कर सकीं और उसे अपनी छोटी बहन को सौंप दिया और इस तरह शांता अंगदेश की राजकुमारी बन गई। शांता बहुत सुंदर थी और वेद और शिल्पकला निपुण थी।

किसके साथ हुआ शांता का विवाह?
एक बार गरीब ब्राह्मणों ने नाराज होकर राजा रोमपद को श्राप दे दिया था। इस श्राप के कारण अंगदेश में सूखा पड़ गया। तब राजा रोमपद ऋषि ऋृंग के पास गए और उन्होंने सूखे से धरती को मुक्ति दिलाने का उपाय बताया। अंगदेश एक बार फिर हरा-भरा हो गया। इससे प्रसन्न होकर राजा रोमपद ने अपनी पुत्री यानी शांता का विवाह ऋषि ऋृंग के साथ कर दिया।

क्यों रामायण में नहीं हुआ शांता का जिक्र?
ऐसा कहते हैं कि पुत्री होने की वजह से शांता राजा दशरथ का सिंहासन नहीं संभाल सकती थीं। इसलिए उन्होंने शांता को गोद दे दिया था। रामायण में उनका जिक्र इसलिए भी नहीं मिलता, क्योंकि वे बचपन में ही राजा दशरथ का महल छोड़कर अंगदेश चली गई थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)