होम लड़की ने वीडियो कॉल करके उतार दिए कपड़े, फिर शुरू हुआ ऐसा खेल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2022 09:49 PM

लड़की ने वीडियो कॉल करके उतार दिए कपड़े, फिर शुरू हुआ ऐसा खेल

लड़की ने वीडियो कॉल करके उतार दिए कपड़े, फिर शुरू हुआ ऐसा खेल

लड़की ने वीडियो कॉल करके उतार दिए कपड़े, फिर शुरू हुआ ऐसा खेल

जहानाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष Cyber sextortion का शिकार होने से बाल बाल बच गये. शुक्रवार काे एसपी एवं स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दी. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, अगर स्थिति को नहीं समझा होता तो निश्चित रूप से ब्लैकमेल के शिकार हो गए होते.

पढ़िये क्या है पूरा मामला और सावधान रहिये.

का शिकार होने से बच गये. शुक्रवार काे उन्होंने एसपी दीपक रंजन को लिखित आवेदन दिया है. साथ ही स्थानीय नगर थाना में सनहा भी दर्ज करवाया है. उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि उसने स्थिति को भांप लिया. उसकी मंशा को समझ गया कि उसका उद्देश्य ब्लैकमेल करना था. अगर स्थिति को नहीं समझा होता तो निश्चित रूप से ब्लैकमेल के शिकार हो गए होते. पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार ऐसे साइबर अपराधी से सतर्क रहने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

क्या है मामलाः बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गिरिजा नंदन प्रसाद ने अपने आवेदन में बताया कि गुरुवार की देर रात उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया. जिसे रिसीव किया तो दूसरी ओर एक लड़की अपनी गंदी तस्वीरें दिखाने लगी. ऐसे में उन्होंने अपना फोन काट दिया. उसके बाद से लगातार वो लड़की अश्लील मैसेज उनके व्हाट्सएप पर भेजना शुरू किया. शुक्रवार काे उन्होंने इसकी सूचना जहानाबाद जिले के एसपी को दी. साथ ही उस मोबाइल नंबर पर थाने में सनहा दर्ज करने का भी आवेदन दिया है.

क्या हाेता है साइबर सेक्सटॉर्शनः पीड़ितों को एक अनजान व्हाट्सएप नंबर से एक वीडियो कॉल आता है. जैसे ही उस कॉल को रिसीव किया जाता है दूसरी तरफ एक महिला अश्लील हरकत करती हुई नजर आती है. इससे पहले कि व्यक्ति कुछ समझ पाए कि क्या हो रहा है, कथित ब्लैकमेलर स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेता है या कॉल की तस्वीरें ले लेता है. फिर कॉल रिसीव करने वाले को ब्लैकमेल करने के लिए उन तस्वीरों या वीडियो का इस्तेमाल किया जाता है. ज्यादातर ऐसे मामलों में लोग शर्मिंदगी के कारण शिकायत दर्ज करने से बचते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)