होम शादी के बाद विकी कौशल के साथ समय नहीं बिता पा रहीं कटरीना कैफ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशमनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Oct 13, 2022 09:45 PM

शादी के बाद विकी कौशल के साथ समय नहीं बिता पा रहीं कटरीना कैफ

शादी के बाद विकी कौशल के साथ समय नहीं बिता पा रहीं कटरीना कैफ

शादी के बाद विकी कौशल के साथ समय नहीं बिता पा रहीं कटरीना कैफ

कटरीना कैफ का इस बार पहला करवा चौथ है। कटरीना की खास बात ये है कि वह हर भारतीय त्यौहार को मनाती हैं और इस बार वह विकी के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। अब कटरीना ने हाल ही में शादी के बाद लाइफ के बदलने और विकी को लेकर बात की। दरअसल, इन दिनों कटरीना अपनी फिल्म भोन भूत का प्रमोशन कर रही हैं जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इस दौरान कटरीना से पूछा गया कि शादी के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं। इस पर कटरीना ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।


शादी के बाद बताया एक्सपीरियंस

कटरीना ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, 'शादी सबकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाती है। आप किसी के साथ अपनी जिंदगी बांट रहे होते हैं और उनके साथ रहते हैं। ये बहुत ही खूबसूरत सफर है, बहुत बहुत शानदार। हां लेकिन हम दोनों शूट के लिए बाहर ही रहते हैं।'

वह आगे कहती हैं, 'हर एक्टर की लाइफ में ऐसा होता है। हमें बहुत ट्रैवल करना होता था। आपको एक-दूसरे के साथ समय बिताने का कम समय मिलता है। लेकिन वह काफी शानदार इंसान हैं और उनके जैसे इंसाना का मेरी लाइफ में होना बेस्ट है।' 

प्रोफेशनल लाइफ

कटरीना की फिल्म फोन भूत की बात करें तो ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमे कटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। इसके बाद वह मैरी क्रिसमस और टाइगर 3 में नजर आएंगी। मैरी क्रिसमस में वह विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी तो वहीं टाइगर 3 में सलमान खान के साथ वापसी करेंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)