होम भारतीय कप्तान ने क्यों बिछाई ऐसी बिसात, 9 फील्डर थे बल्लेबाज के आसपास

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 13, 2022 09:41 PM

भारतीय कप्तान ने क्यों बिछाई ऐसी बिसात, 9 फील्डर थे बल्लेबाज के आसपास

भारतीय कप्तान ने क्यों बिछाई ऐसी बिसात, 9 फील्डर थे बल्लेबाज के आसपास

भारतीय कप्तान ने क्यों बिछाई ऐसी बिसात, 9 फील्डर थे बल्लेबाज के आसपास

भारत ने लगातार आठवीं बार महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए प्रवेश किया। थाईलैंड के खिलाफ 148 रन के बचाव के समय एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जब भारतीय टीम के 9 खिलाड़ी 25 गज के दायरे के अंदर थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ी ही अल्ट्रा अग्रेसिव फील्ड लगाई हुई थी। 


दरअसल, थाईलैंड की टीम की पारी के 19वें ओवर में भारत की अनुभवी स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने लगातार दो विकेट चटकाए थे और वो हैट्रिक पर थीं। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अल्ट्रा अग्रेसिव फील्डिंग सेट की, लेकिन ये काम नहीं आई। राजेश्वरी गायकवाड़ ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर थाईलैंड की कप्तान नारुमोल चायवाई को आउट किया और अगली ही गेंद पर उन्होंने फन्निता माया को आउट किया था। 

गायकवाड़ के हैट्रिक लेने की संभावना को पूरा करने के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार ढंग से फील्डिंग की सजावट की। यह वास्तव में अंब्रेला फील्डिंग थी, जिसमें बल्लेबाज के चारों तरफ फील्डर थे। गेंदबाज और विकेटकीपर के अलावा 7 अन्य खिलाड़ी बल्लेबाज के नजदीक थे कि अगर कोई एज लगकर गेंद आएगी तो राजेश्वरी गायकवाड़ की हैट्रिक पूरी हो जाएगी।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)