होम एकनाथ शिंदे पार्टी ही छोड़ गए, शिवसेना के सिंबल पर दावा कैसा; EC में बोला उद्धव ठाकरे गुट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2022 09:34 PM

एकनाथ शिंदे पार्टी ही छोड़ गए, शिवसेना के सिंबल पर दावा कैसा; EC में बोला उद्धव ठाकरे गुट

एकनाथ शिंदे पार्टी ही छोड़ गए, शिवसेना के सिंबल पर दावा कैसा; EC में बोला उद्धव ठाकरे गुट

एकनाथ शिंदे पार्टी ही छोड़ गए, शिवसेना के सिंबल पर दावा कैसा; EC में बोला उद्धव ठाकरे गुट

शिवसेना के चुनाव चिह्न धनुष-बाण की लड़ाई फिलहाल चुनाव आयोग के पाले में है। आज चुनाव आयोग में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की ओर से सिंबल के लिए दावा ठोके जाने का आखिरी दिन था। इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने सिंबल पर दावा ठोका और कहा कि उनका ही गुट इस पर अपना अधिकार रखता है। उद्धव ठाकरे गुट ने आयोग में तर्क रखा कि एकनाथ शिंदे और उनका समर्थन करने वाले नेता खुद ही पार्टी को छोड़ चुके हैं। इसलिए शिवसेना के पार्टी सिंबल पर उनका कोई दावा नहीं बनता है क्योंकि वे तो दल से ही बाहर हैं। एकनाथ शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत कर ली थी और महाराष्ट्र के सीएम बन गए थे।वह अपने साथ शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों को लेकर आए थे और करीब एक दर्जन सांसदों का समर्थन भी उन्हें हासिल है। तब से ही एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच पार्टी पर दावेदारी को लेकर भी संघर्ष चल रहा है। फिलहाल तकनीकी तौर पर उद्धव ठाकरे ही शिवसेना के अध्यक्ष हैं, लेकिन एकनाथ शिंदे का कहना है कि उनके साथ ज्यादा नेता हैं, ऐसे में उनका गुट ही असली शिवसेना है। दशहरे के मौके पर दोनों गुटों की ओर से अलग-अलग रैली की गई थी और पुलिस सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे की रैली में करीब दो लाख लोग जुटे थे, जबकि शिवाजी पार्क में एक लाख कार्यकर्ता पहुंचे थे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)