होम शिमला, कुल्लू-मनाली के लिए IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतनी है कीमत
शिमला, कुल्लू-मनाली के लिए IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतनी है कीमत
IRCTC अपने ग्राहकों के लिए कई जगह के टूरिस्ट पैकेजेस लेकर आता रहता है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लिए शानदार पैकेज लॉन्च किया गया है। सात रातों और आठ दिनों के इस पैकेज में शिमला, कुल्लू-मनाली जैसी जगहों की यात्राएं करवाई जाएंगी। पैकेज में फ्लाइट का टिकट शामिल है।
पैकेज की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआत 52670 रुपये से हो रही है। इसमें फ्लाइट टिकट, कैब सेवा, होटल, भोजन, गाइड आदि चीजें शामिल हैं। तीन नवंबर, 2022 से त्रिवेंद्रम से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट के साथ टूर की शुरुआत होगी। शाम को शिमला ले जाया जाएगा, जहां पर टूरिस्ट को डिनर और होटल की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
इसके बाद, चार नवंबर को ब्रेकफास्ट के बाद कुफ्री की यात्रा होगी। शाम के समय मॉल रोड और लोकल जगहों पर ले जाया जाएगा। उस रात भी शिमला में ही ठहराया जाएगा। इसके बाद, अगले दिन टूरिस्ट्स शिमला से कुल्लू-मनाली ले जाए जाएंगे। यहां पर मनाली के स्थानीय जगहों, मंदिरों जैसे- हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर, वशिष्ठ मंदिर, वन विहार, क्लब हाउस आदि की यात्राएं करवाई जाएंगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।