होम पीएस-1 की रिलीज और चोल हिंदू राजा विवाद, रिसर्चर ने बताया शैव मत का हिंदू शासक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2022 09:25 PM

पीएस-1 की रिलीज और चोल हिंदू राजा विवाद, रिसर्चर ने बताया शैव मत का हिंदू शासक

पीएस-1 की रिलीज और चोल हिंदू राजा विवाद, रिसर्चर ने बताया शैव मत का हिंदू शासक

पीएस-1 की रिलीज और चोल हिंदू राजा विवाद, रिसर्चर ने बताया शैव मत का हिंदू शासक

मणिरत्नम की हाल ही में रिलीज हुई पोन्नियिन सेल्वन यानी पीएस-1 लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में चोल वंश के शासक राज राजा की कहानी दिखाई गई है। वहीं फिल्म की रिलीज के बाद से इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि राज राजा चोल हिंदू थे या नहीं? राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल फिल्ममेकर वेत्रिमारन ने हफ्ते भर पहले इसको लेकर बयान दिया था कि चोल शासन के दौरान हिंदू धर्म जैसी कोई चीज नहीं थी। इस बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है और यह बात तमिलनाडु में बहस का विषय बनी हुई है। 
जयकुमार ने दिया यह तर्क 
दक्षिण-पूर्वी एशियाई इतिहासकार और पीएस-1 के लिए मणिरत्नम को सलाह देने वाले एस जयकुमार ने भी इस बारे में अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि चोल वंश के दौरान हिंदू शब्द रिकॉर्ड में नहीं मिलता है। हालांकि जयकुमार कहते हैं कि राज राजा एक शैव और हिंदू राजा था। उन्होंने कहा कि आज जिस हिंदूवाद की बात होती है, वह कई शताब्दियों से मौजूद है। जो लोग शिव की पूजा करते थे उन्हें शैव और जो विष्णु की पूजा करते थे, उन्हें वैष्णव कहा जाता है। जयकुमार के मुताबिक हालांकि राज राजा एक कट्टर शैव थे, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने केवल शिव के ही मंदिर बनवाए। उन्होंने भगवान विष्णु के मंदिरों का भी निर्माण कराया। उनकी कुलदेवी तंजावुर में निशुंभसुदिनी थीं। वह लोग दुर्गा, शक्ति, और काली के साथ-साथ मुरुकन और गणेश की भी पूजा करते थे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)