होम ICU में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, अखिलेश परिवार संग पहुंचे मेदांता अस्पताल
ICU में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, अखिलेश परिवार संग पहुंचे मेदांता अस्पताल
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव की रविवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है। शनिवार रात को उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें जनरल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल की ओर से उनके परिवार को भी इसकी सूचना दे दी गई, जिसके बाद रविवार शाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी उनसे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंच गए।
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, मुलायम सिंह यादव बीते लगभग डेढ़ महीने से अस्पताल में ही भर्ती हैं। शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। वह खाना भी नहीं खा रहे हैं। उन्हें पाइप के जरिये लिक्विड डाइट दी जा रही है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले छह सितंबर को भी अखिलेश यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार मुलायम सिंह से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।