होम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गाँधी जयंती के अवसर पर शाहजहाँपुर स्थित विनोबा सेवा आश्रम में आयोजित ‘‘स्त्री शक्ति सम्मेलन‘‘ में की प्रतिभागिता

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 2, 2022 10:37 PM

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गाँधी जयंती के अवसर पर शाहजहाँपुर स्थित विनोबा सेवा आश्रम में आयोजित ‘‘स्त्री शक्ति सम्मेलन‘‘ में की प्रतिभागिता

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गाँधी जयंती के अवसर पर शाहजहाँपुर स्थित विनोबा सेवा आश्रम में आयोजित ‘‘स्त्री शक्ति सम्मेलन‘‘ में की प्रतिभागिता

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गाँधी जयंती के अवसर पर शाहजहाँपुर स्थित विनोबा सेवा आश्रम में आयोजित ‘‘स्त्री शक्ति सम्मेलन‘‘ में की प्रतिभागिता

   शाहजहांपुर।(आकाश सक्सेना) प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर स्थित विनोबा सेवा आश्रम में आयोजित ‘‘स्त्री शक्ति सम्मेलन‘‘ में प्रतिभागिता की। बनतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। माननीय राज्यपाल ने प्रशासनिक भवन स्थित विनोबा जी की जीवन दर्शन प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा यहां संचालित वृद्धाश्रम मे व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने सूत यज्ञ समारोह में जनपद के जन प्रतिनिधियों के साथ स्वयं चरखा चलाया तथा विनोबा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया एवं जनपद के कवियों द्वारा गांधी जी पर लिखित काव्य प्रवाह का विमोचन भी किया। रचनात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने हेतु ग्राम श्री संस्था के मार्गदर्शन में स्वाबलंबन गतिविधियों का शुभारभ किया एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी भी ली। विनोबा सेवा आश्रम परिवार द्वारा माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के 28 वर्षीय राजनीतिक सफर पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके उपरान्त गांधी जयंती समारोह में आयोजित स्त्री शक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय राज्यपाल जी ने कहा कि गाँधी जी के विचार और आदर्श आज पहले से अधिक प्रसांगिक हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के आर्थिक चिन्तन में भारत को आत्मनिर्भर होने का दृष्टिकोण सर्वकालिक महत्व रखता है और इस पर निरन्तरता से कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत सरकार द्वारा अपनी विविध योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि गाँधी जी हर गाँव को एक आत्मनिर्भर इकाई बनाना चाहते थे, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुँच सके। गाँधी जी शिक्षा को रोजगार से जोड़ना चाहते थे। आज देश में इसी दिशा में मजबूती से कार्य हो रहा है। विनोबा सेवा आश्रम द्वारा महिलाओं को विविध उत्पादन कार्यों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर करने के कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि गाँधी जयंती के दिन महिला सशक्तिकरण को मजबूत करते हुए ‘‘ग्रामश्री स्वावलम्बन केन्द्र‘‘ की शुरूआत एक अच्छी पहल है। समारोह में राज्यपाल ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की बधाई दी और श्रद्धाभाव समर्पित किए। उन्होंने इस अवसर पर आचार्य विनोबा भावे जी का भी पुण्य स्मरण किया और कहा कि महिला शक्ति जागरण में विनोबा जी का अविस्मरणीय योगदान है।
इसके उपरान्त उन्होने ग्राम छीतेपुर में जय प्रभा कुटीर में सेवाधाम का लोकार्पण किया। उन्होने इस अवसर पर निराश्रित महिला पेशन, दिव्यांगजन पेशन एवं वृद्धावस्था पेशन के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये। उन्होने 11 महिलाओं को साड़िया भी भेट की। इस अवसर पर अपने संवोधन में राज्यपाल ने कहा कि सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिये आगे आना चाहिए। उन्होने सभी को सेवा भाव के साथ समाज में सभी की भलाई करने के लिये प्रेरित किया तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किया। महिलाओं को आगे आकर समाज में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करते हुये कहा कि सरकार का प्रयास है कि महिला सशक्तीकरण के माध्यम से समाज को मजबूती प्रदान की जाये। उन्होने विनोबा सेवा आश्रम द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना भी की।

इस अवसर पर समारोह में उत्तर प्रदेश के मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद, राज्य सभा सांसद मिथिलेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विनोबा सेवा आश्रम की संरक्षिका तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)