होम गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलानडेमोक्रेटिक आजाद पार्टीरखा नाम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 26, 2022 09:35 PM

गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलानडेमोक्रेटिक आजाद पार्टीरखा नाम

गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलानडेमोक्रेटिक आजाद पार्टीरखा नाम

गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलानडेमोक्रेटिक आजाद पार्टीरखा नाम

गुलाम नबी आजाद ने आज अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' रखा है। आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था जल्द वह नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी की विचारधारा आजाद होगी। बता दें कि रविवार को ही गुलाम नबी आजाद श्रीनगर पहुंचे हैं। वह 27 सितंबर तक यहां रहेंगे। इसके बाद वह दिल्ली जाने वाले हैं। गुलाम नबी ने कहा था कि उनकी पार्टी में धर्म निरपेक्ष लोग ही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने जनता से पार्टी के नाम को लेकर सुझाव भी मांगे थे। श्रीनगर दौरे के समय भी उन्होंने समर्थकों के साथ पार्टी के नाम को लेकर मंथन किया और इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नई पार्टी की घोषणा कर दी। 

झंडे का भी किया अनावरण
गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी के झंडे का भी अनावरण किया है। उन्होंने कहा, झंडे का पीला रंग रचनात्मकता, एकता और विविधता को दर्शाता है। सफेद रंग शांति और नीला रंग स्वतंत्रता, खुले विचार, कल्पना और सागर की गहराई से आकाश की ऊंचाई तक को दिखाता है। आजाद ने कहा, लोगों ने उर्दू, संस्कृति, हिंदी में नाम सुझाए थे। हालांकि हम ऐसा नाम चाहते थे जिसमें डेमोक्रेटिक, शांति और स्वतंत्र तीनों बाते हों। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)