होम कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर अशोक गहलोत, अब इन नेताओं केे नाम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 26, 2022 08:58 PM

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर अशोक गहलोत, अब इन नेताओं केे नाम

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर अशोक गहलोत, अब इन नेताओं केे नाम

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर अशोक गहलोत, अब इन नेताओं केे नाम

कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस राजस्थान संकट के चलते रोचक हो गई है। अशोक गहलोत का सीएम पद का मोह अब उन पर भारी पड़ता दिख रहा और कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से उन्हें बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाईकमान की इच्छा के विपरीत जाकर अशोक गहलोत का 82 विधायकों के इस्तीफा का दांव चलना गांधी परिवार को अच्छा नहीं लगा है। ऐसे में उन्हें लेकर अब गांधी परिवार रिस्क नहीं ले रहा है और अब उन्हें अध्यक्ष पद की रेस से बाहर कर दिया गया है। यही नहीं चर्चाएं तो यहां तक हैं कि अब सीएम पद पर भी किसी और नेता को लाया जा सकता है।अब कहा जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक, कमलनाथ जैसे नेता भी अब अध्यक्ष पद की रेस में आ गए हैं। यही नहीं दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद के चुनाव में उतर सकते हैं। राहुल गांधी के करीबी और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी अध्यक्ष के लिए चुनाव में आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि फिलहाल सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंथन कर रहे हैं कि किसे अध्यक्ष चुनाव के लिए समर्थन किया जाए। इससे पहले अशोक गहलोत पर गांधी परिवार ने मन बना लिया था, लेकिन उनकी हरकत से वह अपमानित और भरोसे पर चोट जैसा महसूस कर रहा है।
राजस्थान के संकट से पसोपेश की स्थिति, कौन बनेगा अध्यक्ष
दरअसल कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार से नामांकन की शुरुआत होनी थी, लेकिन अब तक किसी ने नहीं किया है। राजस्थान में आए सियासी संकट ने अध्यक्ष पद की रेस को भी उलझा दिया है। एक तरफ राजस्थान को लेकर पसोपेश की स्थिति है तो वहीं अध्यक्ष के तौर पर भी अब हाईकमान किसी और भरोसेमंद पर दांव लगाने पर विचार कर रहा है। अब तक केसी वेणुगोपाल का नाम इस रेस में नहीं था, लेकिन अचानक ही उनका नाम भी चर्चा में आ गया है। इसकी वजह यह है कि वह राहुल गांधी के करीबी हैं और दक्षिण भारत से आते हैं, जहां कांग्रेस खुद को मजबूत करने में जुटी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)