होम नॉमिनेशन के दिन शशि थरूर दिखाएंगे ताकत, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किया दावा
नॉमिनेशन के दिन शशि थरूर दिखाएंगे ताकत, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किया दावा
कांग्रेस पार्टी राजस्थानी में सियासी संकट से जूझ रही है। इस बीच शशि थरूर ने दावा किया कि एआईसीसी अध्यक्ष चुनाव में उन्हें देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने सोमवार को उत्तर केरल के पलक्कड़ के पट्टांबी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से भी मुलाकात के बाद यह दावा किया। थरूर ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, क्योंकि राहुल गांधी उनके गृह जिले में थे।उन्होंने कहा, "जब मैं अपना नामांकन पत्र जमा करने जाऊंगा तो आप मुझे मिलने वाला समर्थन देख पाएंगे। मुझे अधिकांश राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुझसे अध्यक्ष चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।" थरूर ने कहा कि वह चुनाव लड़ने में रुचि रखते हैं, लेकिन तस्वीर 30 सितंबर के बाद ही स्पष्ट होगी। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार यह नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है।तिरुवनंतपुरम के सांसद ने पिछले शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय से चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म प्राप्त किया। उन्होंने कहा, "मुझे फॉर्म मिल गया है। मैं लोगों से मिल रहा हूं और उनसे बात कर रहा हूं।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।