होम दशहरा की छुट्टी के बाद करेंगे सुनवाई, अनुच्छेद 370 पर बोला सुप्रीम कोर्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2022 11:05 PM

दशहरा की छुट्टी के बाद करेंगे सुनवाई, अनुच्छेद 370 पर बोला सुप्रीम कोर्ट

दशहरा की छुट्टी के बाद करेंगे सुनवाई, अनुच्छेद 370 पर बोला सुप्रीम कोर्ट

दशहरा की छुट्टी के बाद करेंगे सुनवाई, अनुच्छेद 370 पर बोला सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह दशहरा की छुट्टी के बाद संविधान के अनुच्छेद 370 में किए गए बदलावों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश यू यू ललित की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया गया था। जिसके बाद पीठ ने कहा कि वह दशहरा की छुट्टियों के बाद जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने का प्रावधान खत्म करने वाले अनुच्छेद 370 के संशोधन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।मुख्य न्यायधीश ने कहा, "हम निश्चित रूप से इसे सूचीबद्ध करेंगे।" CJI ने वकील से कहा कि यह एक महत्वपूर्ण संवैधानिक मामला है और लंबे समय से लंबित है। पीठ ने कहा कि दशहरा अवकाश के बाद जब अदालत फिर से खुलेगी तो इस पर विचार किया जाएगा। शीर्ष अदालत 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश पर रहेगी।केंद्र सरकार के अगस्त 2019 के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आखिरी बार 2 मार्च, 2020 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। हालांकि तब न्यायमूर्ति एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने याचिकाओं को एक बड़ी पीठ को सौंपने की प्रार्थना को खारिज कर दिया था।  शुक्रवार को न्यायमूर्ति यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ वकील पीसी सेन के 'विशेष उल्लेख' पर केंद्र सरकार के फैसले की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार करने के लिए सहमत हुई। पीठ ने सेन की शीघ्र सुनवाई करने की गुहार को स्वीकार करते हुए कहा कि मामले को दशहरा की छुट्टियों के बाद सूचीबद्ध किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)