होम नियमों में फंसे यूपी के किसान मांग रहे स्प्रे ड्रोन, अफसरों को चाहिए डिग्री
नियमों में फंसे यूपी के किसान मांग रहे स्प्रे ड्रोन, अफसरों को चाहिए डिग्री
कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के वाहक बताए जा रहे महंगे ड्रोन पर सब्सिडी की उम्मीद कर रहे किसान नियमों में फंस गए हैं। विभाग का कहना है कि ड्रोन पर सब्सिडी तो मिलेगी लेकिन शर्त है कि किसान पर बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। इसी शर्त के कारण बागपत में स्प्रे ड्रोन के लिए पांच किसानों के आवेदन अब तक निरस्त हो चुके हैं। किसानों की आय बढ़ाने और लागत कम करने के लिए फसलों पर छिड़काव के लिए ड्रोन पर सब्सिडी की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे गए। ड्रोन खेत में दवा का छिड़काव मिनटों में कर रहे हैं। इसके जरिए समय के साथ-साथ कीटनाशक, दवा और उर्वरक की भी बचत होगी। क्योंकि ड्रोन के इस्तेमाल से एक एकड़ खेत में खाद या कीटनाशका का छिड़काव करने में मात्र पांच से 10 मिनट का समय लगता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।