होम बुंदेलखंड और मध्य यूपी में आफत बनी बारिश, 20 की मौत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 22, 2022 10:10 PM

बुंदेलखंड और मध्य यूपी में आफत बनी बारिश, 20 की मौत

बुंदेलखंड और मध्य यूपी में आफत बनी बारिश, 20 की मौत

बुंदेलखंड और मध्य यूपी में आफत बनी बारिश, 20 की मौत

बेमौसम बारिश लगातार कहर ढा रही है। गुरुवार को बुंदेलखंड और मध्य यूपी में भारी बारिश और बिजली की चपेट में आकर 20 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा इटावा में 10 लोगों की जान चली गई जबकि झांसी, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर नगर व देहात में एक-एक, उन्नाव में दो और बांदा में तीन लोग बारिश की भेंट चढ़ गए।सबसे दर्दनाक हादसा इटावा में हुआ, जहां भारी बारिश के चलते चार स्थानों पर दीवारें गिरने से सात बच्चों समेत दस की मौत हो गई। यहां चंद्रपुरा गांव में टीन शेड के नीचे अपनी दादी के साथ सो रहे पांच मासूमों पर दीवार ढह गई। आसपास अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले गए जहां चार बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।यहीं एक दूसरी घटना में घटिया अजमत अली मोहल्ले में दीवार ढहने से पूरा परिवार मलबे में दब गया। तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। उधर, इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप की दीवार पास में बनी झोपड़ी पर गिर गई। जिसमें सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि चौथा हादसा इटावा के बकेवर के गांव अंदावा में हुआ, जहां छप्पर के नीचे सो रहे अधेड़ की जान चली गई। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)