होम कांग्रेस में अध्यक्ष पद के कितने दावेदार? मनीष तिवारी और कमलनाथ भी लड़ सकते हैं चुनाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 22, 2022 10:06 PM

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के कितने दावेदार? मनीष तिवारी और कमलनाथ भी लड़ सकते हैं चुनाव

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के कितने दावेदार? मनीष तिवारी और कमलनाथ भी लड़ सकते हैं चुनाव

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के कितने दावेदार? मनीष तिवारी और कमलनाथ भी लड़ सकते हैं चुनाव

कांग्रेस में अध्यक्ष पद  की दावेदारी के लिए जहां पहले केवल राहुल गांधी का ही नाम सुझाया जा रहा था वहीं अब एक-एक करके कई नाम सामने आने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और कमलनाथ भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी बना रहे हैं। मनीष तिवारी उन जी -23 के नेताओं में शुमार हैं जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की चर्चा होने लगी है। 
अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सबसे पहला नाम शशि थरूर का सामने आया था। उन्होंने इस मामले में सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं होगा। जो चाहे चुनाव लड़ सकता है। इसके बाद अशोक गहलोत ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की। गांधी ने यह बात उनसे भी दोहराई। माना जा  रहा है कि अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की पहली पसंद हैं लेकिन वह राजस्थान की कुर्सी भी छोड़ना नहीं चाहते हैं। 
कमलनाथ की भी कर्मभूमि मध्य प्रदेश है और दिग्विजय सिंह भी मध्य प्रदेश से आते हैं। दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि आखिर उनका नाम क्यों खारिज किया जा रहा है। अब बात करें संभावित उम्मीदवारों की तो इनकी संख्या सात हो गई है। वहीं राहुल गांधी को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। अशोक गहलोत ने कहा था कि पार्टी की पहली पसंद राहुल गांधी हैं और वे उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)