होम 2024 के रण से पहले साथ आएंगे कांग्रेस और ममता बनर्जी! शरद पवार कर रहे मध्यस्थता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2022 11:38 PM

2024 के रण से पहले साथ आएंगे कांग्रेस और ममता बनर्जी! शरद पवार कर रहे मध्यस्थता

2024 के रण से पहले साथ आएंगे कांग्रेस और ममता बनर्जी! शरद पवार कर रहे मध्यस्थता

2024 के रण से पहले साथ आएंगे कांग्रेस और ममता बनर्जी! शरद पवार कर रहे मध्यस्थता

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय हित के लिए कांग्रेस से अपने मतभेद भुलाने और 2024 आम चुनाव से पहले साथ मिलकर विपक्षी दलों का एक गठबंधन बनाने के लिए तैयार हैं। पवार के मुताबिक, बनर्जी ने यह भी कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ हुए पिछले अनुभव को भी भूलने को तैयार हैं। पवार ने कहा कि वह तथा दूसरे दलों के कुछ नेता, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला शामिल हैं, अगले चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध मोर्चे का निर्माण करने वास्ते कांग्रेस से हाथ मिलाने के खिलाफ नहीं हैं। 
कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने के तैयार हैं टीएमसी
कांग्रेस के साथ बनर्जी के मतभेदों और तृणमूल द्वारा पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के बाबत पूछे गए एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा, 'ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय हित में सत्तारूढ़ बीजेपी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने के वास्ते तैयार है।' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)