होम जैकलिन के बाद अब नोरा फतेही से हुई पूछताछ, छह घंटे तक EOW ने किया जवाब-सवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 15, 2022 09:57 PM

जैकलिन के बाद अब नोरा फतेही से हुई पूछताछ, छह घंटे तक EOW ने किया जवाब-सवाल

जैकलिन के बाद अब नोरा फतेही से हुई पूछताछ, छह घंटे तक EOW ने किया जवाब-सवाल

जैकलिन के बाद अब नोरा फतेही से हुई पूछताछ, छह घंटे तक EOW ने किया जवाब-सवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गुरुवार को करीब छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एक दिन पहले बुधवार को इसी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस से करीब आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी।


पिछले महीने, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेता जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी के रूप में नामित करते हुए एक आरोप पत्र दायर किया था। बाद में ईडी ने नोरा फतेही से भी इसी मामले में पूछताछ की थी।

जैकलिन और नोरा फतेही का सीधा संबंध नहीं

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस मामले में नोरा फतेही का जैकलीन से सीधा कोई संबंध नहीं है, लेकिन पिंकी ईरानी के साथ पूछताछ के लिए बुलाया गया जिसे जैकलिन को सुकेश से मिलवाने का काम सौंपा गया था और इसके लिए कथित तौर पर करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया था। 

ईओडब्ल्यू विभाग के विशेष आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा था, चूंकि पिंकी ईरानी यहां हैं, हम उन दोनों से पूछताछ करना चाहते हैं। कुछ चीजें हैं जिन्हें स्पष्ट करने की आवश्यकता है। इस मामले के संबंध में नोरा और जैकलीन के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फतेही से पहले पूछताछ कर चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)