होम उद्धव ठाकरे सरकार की वजह से महाराष्ट्र से छिना सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, शिंदे के मंत्री का पलटवार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 14, 2022 09:42 PM

उद्धव ठाकरे सरकार की वजह से महाराष्ट्र से छिना सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, शिंदे के मंत्री का पलटवार

उद्धव ठाकरे सरकार की वजह से महाराष्ट्र से छिना सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, शिंदे के मंत्री का पलटवार

उद्धव ठाकरे सरकार की वजह से महाराष्ट्र से छिना सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, शिंदे के मंत्री का पलटवार

वेदांता और ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के बीच सेमीकंडक्टर प्लांट को लेकर 1.54 लाख करोड़ रुपये की डील हुई है। इसके तहत गुजरात में प्लांट लगना है, लेकिन इसे लेकर महाराष्ट्र में राजनीति तेज है। सूबे के विपक्षी नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाया था कि उनके चलते यह प्रोजेक्ट गुजरात चला गया, जबकि यह महाराष्ट्र को मिलना था। अब इस पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि पीएम मोदी ने भी कहा कि उद्धव सरकार के चलते यह प्रोजेक्ट गुजरात में लगाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही इससे भी बड़ा प्रोजेक्ट राज्य को मिलेगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उदय सामंत ने कहा कि मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एकनाथ शिंदे से बात की थी और कहा कि जल्दी ही महाराष्ट्र को भी एक प्रोजेक्ट मिलेगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि इस प्लांट को महा विकास अघाड़ी सरकार की असफलता को उजागर करने के लिए वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सामंत ने कहा, 'कल शिंदे से बातचीत में पीएम ने कहा कि कंपनी को बीते 7 महीनों में सही जवाब नहीं मिला, जिसका इंतजार था। इसी के चलते मौजूदा हालात पैदा हुए।' उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके बाद भी भरोसा दिलाया है कि महाराष्ट्र को इससे भी बड़ा एक प्रोजेक्ट दिया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)