होम पाकिस्तान की मदद करेगा अमेरिका, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समकक्ष से बात कर जताई आपत्ति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 14, 2022 09:29 PM

पाकिस्तान की मदद करेगा अमेरिका, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समकक्ष से बात कर जताई आपत्ति

पाकिस्तान की मदद करेगा अमेरिका, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समकक्ष से बात कर जताई आपत्ति

पाकिस्तान की मदद करेगा अमेरिका, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समकक्ष से बात कर जताई आपत्ति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अपने अमेरिकी समकक्ष से फोन पर बात की। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर  बताया कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से सार्थक बातचीत की। रक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने लॉयड से पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े को पैकेज देने से संबंधित अमेरिकी सरकार के फैसले को लेकर चिंता जाहिर की है। बता दें कि अमेरिका ने एफ-16 विमान कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर की मदद देने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत अमेरिका के इस फैसले पर पहले भी आपत्ति जता चुका है लेकिन अमेरिका ने अपने इस कदम को जायज ठहराया था। 


अमेरिका ने क्या दिया था तर्क
विमानों कि मरम्मत के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर की मदद देने के फैसले को मंजूरी दी है। अमेरिका का कहना है कि यह यूएस और पाकिस्ताने के बीच द्विपक्षीय संबंधों का अहम  हिस्सा है। इससे पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ अभियान चलाने में मदद मिलेगी। अमेरिका ने बताया था कि यह मदद केवल रखरखाव और मरम्मत के लिए है। कोई भी नया हथियार पाकिस्तान को नहीं दिया जा रहा है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने लॉयड ऑस्टिन से आपसी रणनीतिक सहयोग और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है। इसके अलावा उन्होंने तकनीक और औद्योगिक साझेदारी को लेकर भी संबंध मजबूत करने पर बात की। वहीं रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को सहायता देने पर आपत्ति जताई है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)