होम भारत जोड़ो यात्रा के बीच भगवा रंग में दिखा कांग्रेस कार्यालय, अब दोबारा हो रही पुताई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 14, 2022 09:34 PM

भारत जोड़ो यात्रा के बीच भगवा रंग में दिखा कांग्रेस कार्यालय, अब दोबारा हो रही पुताई

भारत जोड़ो यात्रा के बीच भगवा रंग में दिखा कांग्रेस कार्यालय, अब दोबारा हो रही पुताई

भारत जोड़ो यात्रा के बीच भगवा रंग में दिखा कांग्रेस कार्यालय, अब दोबारा हो रही पुताई

केरल के त्रिशूर जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' के स्वागत की तैयारियों के बीच कांग्रेस के जिला कार्यालय के भगवा रंग में रंगे होने के कारण पार्टी नेतृत्व को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। यह सब ऐसे समय में हुआ जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'विभाजनकारी राजनीति' के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। 


जिला कांग्रेस समिति (DCC) ने यात्रा के त्रिशूर जिले में पहुंचने से पूर्व पार्टी के जिला मुख्यालय को नया रूप देने की योजना बनाते हुए इमारत को तिरंगे के रंग में रंगने का निर्देश दिया था। जबकि, मजदूरों ने गलती से भगवा और हरे रंगों को अधिक प्रमुखता दी। बीजेपी के झंडे में भगवा और हरा रंग है। भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है।  

सोशल मीडिया पर यूजर्स लेने लगे चुटकी

पुताई के बाद ऑफिस को देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे वह कांग्रेस नहीं, बीजेपी का कार्यालय है। जब बिल्डिंग की पुताई हो गई तो स्थानीय लोगों का ध्यान इस चूक पर गया। तक तक पार्टी कार्यालय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। कई लोग इसकी चुटकी लेने लगे। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)