होम उद्धव ठाकरे का दर्द और गहरा करने की तैयारी में भाजपा, BMC के लिए अमित शाह करेंगे मीटिंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 2, 2022 10:26 PM

उद्धव ठाकरे का दर्द और गहरा करने की तैयारी में भाजपा, BMC के लिए अमित शाह करेंगे मीटिंग

उद्धव ठाकरे का दर्द और गहरा करने की तैयारी में भाजपा, BMC के लिए अमित शाह करेंगे मीटिंग

उद्धव ठाकरे का दर्द और गहरा करने की तैयारी में भाजपा, BMC के लिए अमित शाह करेंगे मीटिंग

बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के मुंबई दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इस दौरान वो मुंबई और महाराष्ट्र के नेताओं के साथ अहम मीटिंग करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह का यह मुंबई दौरा ‘मिशन मुंबई’ को अंजाम देने में काफी अहम हो सकता है। असल में भाजपा बीएमसी पर शिवसेना के तीन दशक पुराने राज को खत्म करना चाहती है। पार्टी यहां पर दो साल पहले के हैदराबाद निकाय चुनाव के नतीजों को दोहराने की उम्मीद में हैं। 
सीटों बंटवारे और गठबंधन पर भी नजर
अमित शाह 4 और 5 सितंबर को मुंबई दौरे पर हैं। शाह के इस आधिकारिक दौरे के दौरान कुछ मुंबई में अनौपचारिक बैठकें भी होनी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरे पर शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद होंगे। एक वरिष्ठ भाजपा नेता के मुताबिक शाह रविवार शाम को मुंबई पहुंचेंगे। इसके बाद वह लालबाग और बांद्रा में गणेश पांडाल में दर्शन करेंगे। इसके अलावा वह कुछ रिश्तेदारों से भी मुलाकात करेंगे। रविवार को ही वह मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख नेताओं के साथ सह्याद्रि गेस्टहाउस में मीटिंग कर सकते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से मुंबई के नगर निकाय चुनावों पर ही चर्चा होगी। इसके अलावा शिंदे गुट के साथ सीटों के बंटवारे, राज ठाकरे की मनसे के साथ गठबंधन और शिवसेना को हराने संबंधी नीतियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)