होम सीएम योगी के सिर पर रखा था दो करोड़ का इनाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 2, 2022 10:38 PM

सीएम योगी के सिर पर रखा था दो करोड़ का इनाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सीएम योगी के सिर पर रखा था दो करोड़ का इनाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सीएम योगी के सिर पर रखा था दो करोड़ का इनाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सिर कलम करने पर दो करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि लाइनपार सूर्यनगर निवासी आरोपी संजय शर्मा उर्फ संजय सैनी उर्फ संजू ने प्रेमिका से शादी में बाधक बन रहे उसके रिश्तेदार को सबक सिखाने के लिए आईडी हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की थी। आरोपी के पास से राउटर, मोबाइल फोन और वाई-फाई डिवाइस बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है।बीते दिनों महिला भाजपा पदाधिकारी ने ट्विट करके मुरादाबाद पुलिस नाम से बने फेसबुक पेज पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत पुलिस से की थी। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में हरथला चौकी प्रभारी मतीन अहमद की ओर से सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।साइबर सेल और सिविल लाइंस पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस फेसबुक आईडी से पोस्ट डाली गई थी वह हरथला सब्जीमंडी निवासी जिला पंचायत के ठेकेदार आत्मप्रकाश पंडित नाम के व्यक्ति की है। उसने बताया कि उसकी आईडी को किसी ने हैक कर लिया है। इसके बाद पुलिस टीम जांच पड़ताल करने के बाद शुक्रवार को इस मामले में मझोला के लाइनपार सूर्यनगर निवासी संजय शर्मा उर्फ संजय सैनी उर्फ संजू को गिरफ्तार किया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)