होम उम्मीदों पर खरा उतरने की रहेगी कोशिश, CJI ने शेयर की सुप्रीम कोर्ट की चार दिनों की रिपोर्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 2, 2022 10:08 PM

उम्मीदों पर खरा उतरने की रहेगी कोशिश, CJI ने शेयर की सुप्रीम कोर्ट की चार दिनों की रिपोर्ट

उम्मीदों पर खरा उतरने की रहेगी कोशिश, CJI ने शेयर की सुप्रीम कोर्ट की चार दिनों की रिपोर्ट

उम्मीदों पर खरा उतरने की रहेगी कोशिश, CJI ने शेयर की सुप्रीम कोर्ट की चार दिनों की रिपोर्ट

 देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित ने शुक्रवार को कहा कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्यों के सामने खड़े होने के योग्य होंगे। उन्होंने यह बात बार द्वारा आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कही। सीजेआई उदय उमेश ललित ने अपने संबोधन के दौरान पिछले चार दिनों के कार्यों की रिपोर्ट भी रखी। बताया कि चार दिनों में शीर्ष अदालत द्वारा निपटाए गए विविध मामलों की संख्या 1293 है। उन्होंने बीते 27 अगस्त को देश के शीर्ष न्यायिक पद के लिए शपथ ली थी। 
सीजेआई उदय उमेश ललित ने कहा, "मैं कोशिश करूंगा, उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, तीन महीने के बाद आपके सामने खड़े होने और आज की तुलना में अधिक फूल पाने के योग्य होने के लिए, सुप्रीम कोर्ट में जितना संभव हो उतने मामले निपटाने का प्रयास करूंगा।" उन्होंने कहा कि उनके पदभार संभालने के बाद से पिछले चार दिनों में शीर्ष अदालत ने मामले को बहुत अधिक संख्या में सूचीबद्ध किया है।सीजेआई ने आगे कहा, “अदालत द्वारा चार दिनों में निपटाए गए विविध मामलों की कुल संख्या 1,293 है। निपटाए गए नियमित मामलों की संख्या 106 थी। सुप्रीम कोर्ट हालांकि उतना ही निपटाने का प्रयास करेगा जितना आप लाने में सक्षम हैं।" उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में कुल 440 स्थानांतरण याचिकाओं का निपटारा किया जा चुका है।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)